Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशभाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की प्रशासन ने की अपील

भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की प्रशासन ने की अपील

मीरजापुर। ईद-उल-जूहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी ने नगर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, इमामबाड़ा, कंतित सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की जाने वाली नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। सभी नागरिक मिल-जुलकर पर्व मनाएं और सामाजिक समरसता को बनाए रखें। उन्होंने सभी जनपदवासियों को ईद-उल-जूहा की शुभकामनाएं भी दीं।

पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस एवं प्रशासन की विशेष नजर बनी हुई है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भी भ्रामक खबर या अफवाह फैलाकर माहौल खराब न कर सके। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न इलाकों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।

जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि ईद-उल-जूहा का पर्व पूरी शांति, सुरक्षा और भाईचारे के साथ सम्पन्न हो तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Loading

RELATED ARTICLES

मौसम का बदलेगा मिजाज, 31 मई तक प्रदेश में व्यापक बारिश के आसार

सचेत और दामिनी ऐप डाउनलोड करने की प्रशासन ने दी सलाह 28 मई से गर्मी की लहर से कुछ राहत, लेकिन आंधी के साथ व्यापक...

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास - मंत्रियों, पार्टी नेताओं को दे रहे ज्ञापन - रिंग रोड से जाम की समस्या दूर...

भव्य गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

गंगा दशहरा पर विंध्याचल में उतरी आस्था की अनुपम छटा, पक्का घाट की दिव्य आरती में उमड़ा जनसैलाब पुरी रात्रि चली सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र