Wednesday, August 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास

मंत्रियों, पार्टी नेताओं को दे रहे ज्ञापन

रिंग रोड से जाम की समस्या दूर होगी-नगर विधायक श्री रत्नाकर मिश्र

मिर्जापुर। यातायात की सुविधा के लिए नगर विधायक रत्नाकर मिश्र रिंग-रोड की मांग को लेकर नई दिल्ली में डेरा डाले हुए है। वे परिवहनमंत्री के साथ अन्य मंत्रियों एवं भाजपा के शीर्ष नेताओं से रिंग रोड की मांग को लेकर मिल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि रिंग रोड बन जाने से भारी वाहन नगर के अंदर से प्रवेश नहीं कर सकेंगे। जैसे भटौलीघाट से आमघाट सड़क बन जाने से भारी वाहन शहर के अंदर न आकर सीधे रींवा रोड चले जाएंगे। रिंग रोड बन जाने से ऊपर ऊपर वाहन बाहर निकल जाएंगे। इससे जाम की समस्या नहीं आएगी।
रिंग रोड का मतलब ही है कि वाहन ऊपर ऊपर गंतव्य तक चले जाएं। इन दिनों चील्ह क्षेत्र के पुरजागिर से समोगरा तक एन एच द्वारा सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज आदि से आने वाले वाहन सीधे लालगंज के पहले समोगरा तक चले जाएंगे। इसके अलावा मांग की जा रही कि भटौली (मझवा) से पुरजागिर (चील्ह) तक सड़क यदि बन जाती है तो वाराणसी आदि से प्रयागराज आदि जाने वाले वाहन सीधे बाहर बाहर निकल जाएंगे और उन्हें शहर के अंदर नहीं आना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि नगर विधायक श्री मिश्र के प्रयास से नगर में भरुहना रोड से पीडब्ल्यूडी आफिस फोर लेन का काम शुरू हो गया है। इससे नगर के पुलिस लाइन एवं ब्रह्मचारी कुआं पर लगने वाली जाम खत्म होगी।
नगर के लोग विधायक श्री मिश्र के रिंग रोड के प्रयास की सराहना कर रहे है कि उनके पास एक दृष्टि है जिसके तहत जनसमस्याओं को लेकर वे खुद ही प्रयासरत रहते हैं।

Loading

RELATED ARTICLES

चेक डैम और मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

मीरजापुर। जनपद में जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को जोगियादरी क्षेत्र में...

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं से जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

मीरजापुर। आगामी "हर घर तिरंगा" अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को...

विंध्याचल में बरसात के बीच विद्युत सुरक्षा अभियान तेज, खुले पोलों को सुरक्षित बनाने में जुटा बिजली विभाग

मिर्जापुर। सावन के पावन महीने और लगातार हो रही बारिश के बीच विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र