Tuesday, August 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमौसम का बदलेगा मिजाज, 31 मई तक प्रदेश में व्यापक बारिश के...

मौसम का बदलेगा मिजाज, 31 मई तक प्रदेश में व्यापक बारिश के आसार

सचेत और दामिनी ऐप डाउनलोड करने की प्रशासन ने दी सलाह

28 मई से गर्मी की लहर से कुछ राहत, लेकिन आंधी के साथ व्यापक बारिश के दौरान अपना ध्यान रखें।

संवाददाता मनीष पांडेय मिर्जापुर

मीरजापुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई से 31 मई तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 28 मई की दोपहर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्रभावी होगा और देर रात तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, जिसमें मीरजापुर जनपद भी शामिल है, तक पहुंच जाएगा। इसके प्रभाव से तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से 29 मई को सबसे अधिक प्रभावी दिन बताया है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक के झोंके आने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

सचेत और दामिनी ऐप डाउनलोड करने की सलाह देते हुए मौसम सुरक्षा जागरूकता logo
आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए प्रशासन ने लोगों से सचेत और दामिनी ऐप डाउनलोड करने की अपील की।

संभावित खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने जनपदवासियों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि आंधी, तूफान, ओलावृष्टि अथवा आकाशीय बिजली की स्थिति में लोग तत्काल अपने निकटतम पक्के मकान या सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभे, मोबाइल टावर, टीनशेड तथा जलाशयों के आसपास खड़े होने से बचें। प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करें। यदि यात्रा के दौरान मौसम खराब हो जाए तो वाहन रोककर किसी सुरक्षित पक्के स्थान पर शरण लें। घरों की छतों और बाहर रखी भारी वस्तुओं को सुरक्षित तरीके से बांधकर रखें ताकि तेज हवाओं में नुकसान न हो।

आकाशीय बिजली से बचाव के लिए लोगों को कई महत्वपूर्ण सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान धातु से बनी वस्तुओं, नल, फ्रिज और भारी विद्युत उपकरणों को न छुएं तथा बिजली उपकरणों के प्लग निकाल दें। बच्चों को घर के बाहर खेलने से रोकें और खेतों या खुले स्थानों में फंस जाने पर दोनों पैरों को मिलाकर नीचे झुककर बैठ जाएं। जिलाधिकारी ने लोगों से “दामिनी ऐप” और “सचेत ऐप” डाउनलोड करने की भी अपील की है, जिससे मौसम और आकाशीय बिजली से संबंधित समय-समय पर चेतावनी और अलर्ट प्राप्त किए जा सकें। प्रशासन ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में लोग तत्काल नियंत्रण कक्ष या पुलिस से संपर्क करें।प्रशासन द्वारा जनपद में लगातार निगरानी रखी जा रही है और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि को लेकर जिलाधिकारी द्वारा जारी सुरक्षा एडवाइजरी  logo
खराब मौसम, तेज आंधी, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।

आँधी तूफान के दौरान सावधानियों हेतु क्या करें-

1. टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभे एवं मोबाइल टावर से दूर रहें l
2. घर के बाहर या छत पर रखी हुई भारी वस्तुएं उड़ सकती हैं, इसलिये उन्हें बांधकर रख दें l
3. यात्रा कर रहे हैं तो सुरक्षित स्थान देखकर रुक जाएं l

आँधी तूफान के दौरान सावधानियों हेतु क्या ना करें-

1. धारदार एवं नुकीली वस्तुओं को खुले में ना रखें l
2. धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें एवं पेड़ की शरण में ना जायें l

आकाशीय विद्युत के परिप्रेक्ष्य में सावधानियों हेतु क्या करें-

1. पक्के मकान की शरण में चले जाएं l
2. खिड़की, दरवाजे एवं बरामदे से दूर रहें l
3. पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभों, कच्चे मकान, तालाब, जलाशय से दूरी बना कर रखें l
4. खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने दें, लोहे की खिड़की, दरवाजे व हैण्डपम्प आदि को न छुएं।
5. यदि खुले खेत में फंस गये हैं तो दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें तथा घुटनों का टेक लेकर उकड़ू बैठ जाएं l
6. वर्षा, आंधी तूफान, आकाशीय बिजली एवं बदलते मौसम का सटीक पूर्वानुमान देगा बहुउपयोगी सचेत एप एवं दामिनी एप जिससे कि प्रशासन, स्वयंसेवक तथा जागरुक लोगों द्वारा पूर्व चेतावनियों एवं अलर्ट को आम जनमानस तक समय से पहुचांकर आपदा से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। l गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है दामिनी ऐप एवं सचेत एप l

आकाशीय विद्युत के परिप्रेक्ष्य में सावधानियों हेतु क्या ना करें-
1. पेड़ के नीचे ना खड़े हों l
2. दीवार के सहारे टेक न लगायें l
3. धातु युक्त नल एवं फ्रिज को ना छुएँ l
4. धातु से बने छाते का प्रयोग न करें l
5. घरों में चलने वाले भारी विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें।
6. खुल वाहनों मेे सवारी न करें, बचाव के लिए जमीन पर न लेटें तथा तैराकी या नौकायन न करें।

Loading

RELATED ARTICLES

चेक डैम और मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

मीरजापुर। जनपद में जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को जोगियादरी क्षेत्र में...

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं से जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

मीरजापुर। आगामी "हर घर तिरंगा" अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को...

विंध्याचल में बरसात के बीच विद्युत सुरक्षा अभियान तेज, खुले पोलों को सुरक्षित बनाने में जुटा बिजली विभाग

मिर्जापुर। सावन के पावन महीने और लगातार हो रही बारिश के बीच विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र