Friday, June 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशचोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रैक्टर की बैटरी बरामद

चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रैक्टर की बैटरी बरामद

राजगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त जय सिंह को पुलिसकर्मियों के साथ प्रस्तुत करते हुए

मिर्ज़ापुर मनीष पाण्डेय 

मीरजापुर। थाना राजगढ़ पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर बैटरी बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, 29 जून 2025 को चन्दन सिंह पुत्र सुदामा सिंह निवासी सीता बहार, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ने थाना राजगढ़ में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आभूषण एवं ट्रैक्टर की बैटरी चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना राजगढ़ में मु0अ0सं0-110/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना राजगढ़ पुलिस लगातार अभियुक्तों की तलाश और साक्ष्य संकलन में जुटी हुई थी।

राजगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त जय सिंह को पुलिसकर्मियों के साथ प्रस्तुत करते हुए।
थाना राजगढ़ पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त जय सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की ट्रैक्टर बैटरी बरामद की।

इसी क्रम में 30 मई 2026 को उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं सुरागरसी कर रहे थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम सरसो महुवरिया थाना राजगढ़ निवासी जय सिंह पुत्र सुभाष सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की एक पुरानी ट्रैक्टर बैटरी बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, बरामद बैटरी चोरी की घटना से संबंधित है। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

राजगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त:
जय सिंह पुत्र सुभाष सिंह, निवासी ग्राम सरसो महुवरिया, थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर।

बरामदगी:

  • चोरी की 01 अदद पुरानी ट्रैक्टर बैटरी।

Loading

RELATED ARTICLES

15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह, जनपद के 18 स्थलों पर होंगे विशेष कार्यक्रम

रिपोर्ट: मिर्जापुर मिर्जापुर, 03 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष भी जनपद मिर्जापुर में 15 जून से 21 जून तक...

मिर्जापुर के लोकगायक विद्यासागर प्रेमी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, जिले का बढ़ाया मान

रिपोर्ट: मिर्जापुर मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर की सांस्कृतिक और लोकसंगीत परंपरा के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब प्रसिद्ध लोकगायक एवं आकाशवाणी-दूरदर्शन कलाकार विद्यासागर...

पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक और मैजिक की टक्कर में दो युवकों की मौत

रिपोर्ट: संजय दीप, हलिया/लालगंज (मिर्जापुर) मिर्जापुर। जनपद के हलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी मार्ग पर पिपरा से आगे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र