भीषण गर्मी के बीच अनुशासन और राष्ट्रसेवा का पाठ, एनसीसी शिविर का दूसरा दिन रहा उत्साहपूर्ण
मिर्ज़ापुर मनीष पाण्डेय
मिर्जापुर। 101 एनसीसी बटालियन द्वारा सर्वोदया स्कूल परसिया में आयोजित वार्षिक संयुक्त प्रशिक्षण शिविर CATC-314 के दूसरे दिन कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविर के उद्घाटन सत्र में कैम्प कमांडेंट कर्नल राकेश उपाध्याय ने कैडेटों को संबोधित करते हुए शिविर की रूपरेखा, प्रशिक्षण की उपयोगिता तथा एनसीसी के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारियों का भी विकास करती है। भीषण गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समय सुबह 5 बजे से 10 बजे तथा शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिससे कैडेटों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण में प्रशिक्षण मिल सके।
दूसरे दिन कैडेटों ने प्रातःकालीन पीटी, ड्रिल प्रशिक्षण तथा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जनजागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक में भाग लिया। इसके माध्यम से युवाओं को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा सैन्य सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों पर विशेष व्याख्यान भी आयोजित किया गया।
शाम के सत्र में खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शिविर के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दूबे का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में उनका योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल मौलिक चंदर, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, सूबेदार ओम प्रकाश, सूबेदार अरुण क्षेत्री, सूबेदार सुमोन गुरूंग, हवलदार कृष्णा भंडारी, हवलदार अभिषेक दूबे, हवलदार पलविंदर सिंह, वरिष्ठ सहायक कुंवर रविंद्र प्रताप सिंह, बाल गोविंद, जैनेन्द्र कुमार श्रीवास्तव तथा प्रशिक्षण सहायक रजत सोनकर सहित एनसीसी स्टाफ ने शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एनसीसी शिविर का यह दूसरा दिन प्रशिक्षण, सामाजिक जागरूकता और व्यक्तित्व विकास की दृष्टि से बेहद सफल एवं प्रेरणादायक रहा।
![]()



