मिर्ज़ापुर मनीष पाण्डेय
मड़िहान। थाना क्षेत्र स्थित गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। चार वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर हालबेहाल हो गया।
खेलते-कूदते घर से निकला मासूम नहीं लौटा तो मां सीमा खोजने निकल पड़ी।
बताया जाता है कि मासूम अपने साथी बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और फिर बाहर नहीं निकल सका। साथी बच्चे कुछ देर इंतजार करने के बाद अपने-अपने घर लौट गए। जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो मां सीमा देवी उसे खोजते हुए तालाब तक पहुंचीं। वहां अपने लाल का उतराया शव देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। मां का करुण विलाप सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
![]()



