महराजगंज/आजमगढ़।
सनातन संस्कृति, सेवा और आध्यात्मिक परंपराओं को आधुनिक माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आचमन रिचुअल्स प्राइवेट लिमिटेड के नए लोगो का अनावरण किया गया। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, हरिद्वार के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज ने विधिवत रूप से लोगो का अनावरण किया।
कार्यक्रम से पूर्व महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज का नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर भ्रमण के दौरान सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया गया।
दोपहर 12 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में संस्था के नए लोगो का अनावरण हुआ। इस अवसर पर संस्था से जुड़े लोगों के साथ श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक और शुभचिंतक मौजूद रहे।
संस्था की ओर से बताया गया कि ‘धर्म से सेवा, सेवा से समृद्धि, समृद्धि से सनातन का उत्थान’ के उद्देश्य के साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक सेवाओं को आधुनिक माध्यमों से आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके तहत डेली पूजा सर्विस, आचमन एकेडमी, पूजा सामग्री स्टोर, आचमन साथी एआई, कुंडली एवं ज्योतिष सेवा और आचमन दर्शन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है।
आयोजकों के अनुसार, संस्था का उद्देश्य सनातन परंपराओं का संरक्षण करना, भक्ति को सशक्त बनाना और धार्मिक एवं आध्यात्मिक सेवाओं को आमजन के लिए सुगम बनाना है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
![]()



