Thursday, November 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, मानकों को दरकिनार कर सीसी...

फतेहपुर में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, मानकों को दरकिनार कर सीसी रोड व नाली निर्माण का आरोप

रिपोर्ट: मोहम्मद फैसल सिद्दीकी, पत्रकार

आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर, बाराबंकी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत मस्तान रोड से मरकज मस्जिद तक कराए जा रहे सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और डीटेल मेजरमेंट के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। बताया गया है कि मेन रोड से पुलिया तक दोनों तरफ नाली का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन नाली के बेड की ढलाई की मोटाई महज करीब दो इंच होने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण में निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। निर्माण स्थल पर लगाए गए सामग्री एवं ढलाई की मोटाई को देखकर भी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा अपनी मनमर्जी से कार्य कराया जा रहा है और संबंधित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। ऐसे में सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य की जांच और गुणवत्ता की पड़ताल कब की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र