बाराबंकी में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में द स्टडी हब के तत्वावधान में भव्य बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों में 50 से अधिक मैच खेले गए, जिसमें अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-15 बालक वर्ग में रोहन राज विजेता और तनय उपविजेता रहे, जबकि बालिका वर्ग में स्वातंत्रिका राज ने जीत दर्ज की और आराध्या उपविजेता रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में ऐश्वर्या विजेता और रोहन राज रनर-अप रहे, वहीं बालिका वर्ग में स्वातंत्रिका विजेता और आरोही सिंह उपविजेता रहीं। अबोव-19 ओपन फॉर ऑल बालक वर्ग में ऐश्वर्या ने पहला स्थान हासिल किया और एहसास उपविजेता बने। बालिका वर्ग में अंशिका राज विजेता और आरोही सिंह उपविजेता रहीं। अबोव-35 सीनियर एकल बालक वर्ग में एहसास विजेता और मनीष उपविजेता रहे। वहीं सीनियर युगल पुरुष वर्ग में कृष्ण गोपाल और एहसास की जोड़ी ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि फिरोज़ खान और राजकुमार की जोड़ी उपविजेता रही। आयोजन में हैंगर्स की ओर से खिलाड़ियों को टी-शर्ट्स और गुप्ता एंटरप्राइजेज की ओर से बोतलें वितरित की गईं। सभी खिलाड़ियों और अतिथियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। विशेष अतिथि वैभव मौर्य, शुभम जायसवाल, घनश्याम गुप्ता और राजू विशाल टेंट हाउस के ओनर दाऊद जावेद ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजक गौरव श्रीवास्तव की देखरेख में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विजेताओं को कैश प्राइज, ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे।
![]()



