Friday, September 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशवरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण

वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण

वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण के दृष्टिगत परीक्षण शिविर 21 फरवरी को विकास भवन में

मीरजापुर 19 फरवरी 2026- जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, (एल्मिको) कानपुर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों हेतु छड़ी, वाकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, चश्मा, छड़ी सीट सहित, व्हीलचेयर कमोड सहित, सिलिकॉन फोम तकिया, नी ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, सरवाइकल कॉलर इत्यादि सहायक यंत्र एवं उपकरणों के निःशुल्क वितरण हेतु दिनांक 21.02.2026 को विकास भवन, पथरहिया, मीरजापुर के आडिटोरिएम हॉल में परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। आयोजित शिविर में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का प्रमाण पत्र, बी०पी०एल० राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन प्राप्ति के प्रमाण पत्र की छायाप्रति अथवा जिला प्रशासन द्वारा निर्गत आय प्रमाण रू0 15000/- प्रतिमाह या उससे कम, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि अभिलेख के साथ वरिष्ठजन अधिक से अधिक संख्या में परीक्षण शिविर में उपस्थित होकर अपना परीक्षण/रजिस्ट्रेशन करा सकते है। परीक्षणोंपरान्त शिविर में उपस्थित होने वाले वृद्धजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण कर वितरण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, (एल्मिको) कानपुर के द्वारा जनपद-मीरजापुर में निकट भविष्य में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित कराकर जनपद के मा० जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सहायक उपकरण का वितरण किया जायेगा।

Loading

RELATED ARTICLES

55 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 55 पाउच अवैध कच्ची...

खेकड़ा में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आठ मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

बागपत/खेकड़ा। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे...

तिर्वा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र