Sunday, June 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशतहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस, 66 में से 11 प्रकरणों का...

तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस, 66 में से 11 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण

संवाददाता मीरजापुर मनीष पाण्डेय

मिर्जापुर। तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर किया गया, जहां अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि/रा) देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिटी नितेश सिंह ने संयुक्त रूप से की।

समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 66 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति, सिंचाई तथा अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं। सुनवाई के दौरान 11 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सुनवाई प्रक्रिया में उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी सदर मुनेन्द्र पाल सिंह ने फरियादियों की समस्याएं विस्तार से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिकायतों के त्वरित समाधान पर बल दिया। मौके पर तहसीलदार सदर विशाल शर्मा, नायब तहसीलदार गरिमा यादव, नगीना सिंह सहित ब्लॉक एवं विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बीडीओ कोन, सिटी, पहाड़ी, मझवां एवं छानबे, एडीओ पंचायत, एडीओ समाज कल्याण, सीडीपीओ, बीईओ, हाइडिल, सिंचाई, चकबंदी, सप्लाई इंस्पेक्टर, थाना पुलिस तथा तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। अधिकारियों ने समाधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच आमजन की शिकायतों के निवारण का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए नागरिक सीधे प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकते हैं और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा कर सकते हैं। संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन से फरियादियों में संतोष एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला, वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही जारी रहेगी।

Loading

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन, 15 दिन में आंदोलन की चेतावनी

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी। बाराबंकी। जनपद में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन,15 दिन में आंदोलन की चेतावनी...

बाराबंकी के पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान...

स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लॉकेट, पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला से झपटमारी कर लॉकेट छीनने की घटना का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र