Monday, September 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeताजा खबरमुख्यमंत्री योगी के आरोग्य हेतु विंध्यधाम में हुआ विशेष धार्मिक अनुष्ठान

मुख्यमंत्री योगी के आरोग्य हेतु विंध्यधाम में हुआ विशेष धार्मिक अनुष्ठान

आचार्य अनुपम महाराज के सानिध्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आरोग्य हेतु मां विंध्यवासिनी धाम में चंडी पाठ व हवन

मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं आरोग्यता की कामना को लेकर मां विंध्यवासिनी धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस अवसर पर आचार्य अनुपम महाराज के सानिध्य में चंडी पाठ, दुर्गा सप्तशती का पाठ तथा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन-पूजन संपन्न हुआ। आचार्य अनुपम महाराज ने वेद मित्रों एवं पांच ब्राह्मणों के साथ विधिवत अनुष्ठान का संचालन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री के आरोग्य, प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की मंगलकामना की गई। उन्होंने मां विंध्यवासिनी से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना भी की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉली अग्रहरि, श्याम सिंह सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे अनुष्ठान के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

Loading

RELATED ARTICLES

फर्रुखाबाद में 22 से 24 सितंबर तक निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर

फर्रुखाबाद। एसएन साध ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगजनों की सहायता के लिए 22, 23 और 24 सितंबर को निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन...

वर्धन दीक्षित ने जीते तीन स्वर्ण, बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

फर्रुखाबाद। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस), फतेहगढ़ के एथलीट वर्धन दीक्षित ने सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक...

बाज़पुर में 422वां प्रकाश दिवस श्रद्धा से मनाया गया

बाज़पुर। स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का 422वां प्रकाश दिवस और ब्रह्म ज्ञानी बाबा बुड्ढा साहिब जी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र