बाराबंकी मुठभेड़ में वांछित बदमाश बकरीदी उर्फ गरीबा घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मसौली और सफदरगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर मुकदमे
मसौली संवाददाता आदर्श रावत
बाराबंकी। बाराबंकी मुठभेड़ में शुक्रवार देर रात मसौली थाना क्षेत्र में पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस बाराबंकी मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान बकरीदी उर्फ गरीबा पुत्र स्वर्गीय हसन निवासी बंजारनपुरवा (जमालपुर), थाना मसौली, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। आरोपी पर कई जिलों में डेढ़ दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार पर पुलिस को हुआ शक
बाराबंकी मुठभेड़ की यह घटना उस समय हुई जब मसौली और सफदरगंज थाने की संयुक्त पुलिस टीम शुक्रवार देर रात गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस टीम बड़ागांव स्टेडियम मोड़, चंदनपुरवा तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नेवला-करसंडा आईआईटी मार्ग की ओर से एक संदिग्ध बाइक सवार के आने की सूचना मिली। पुलिस ने नाकाबंदी कर बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली
बाराबंकी मुठभेड़ के दौरान बदमाश द्वारा की गई फायरिंग के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने मौके पर ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और तत्काल उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव भेजा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल बदमाश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है।
बदमाश के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश बकरीदी उर्फ गरीबा के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल (UP 41 AK 5861) बरामद की है। पुलिस ने बरामद हथियार और बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कई जिलों में दर्ज हैं डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे
बाराबंकी मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश बकरीदी उर्फ गरीबा एक शातिर अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बाराबंकी, बहराइच, सीतापुर, बलरामपुर और श्रावस्ती सहित कई जिलों में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में आर्म्स एक्ट, गौवध निवारण अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, चोरी और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी और वह थाना मसौली में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था।
अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा: पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच दहशत का माहौल है।
बाराबंकी में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
![]()



