लाइव सत्यकाम न्यूज, लखनऊ : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी, लखनऊ द्वारा एक भव्य एवं अनुशासित तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा जिला अध्यक्ष इरम रिजवी के नेतृत्व में निकाली गई।
तिरंगा पदयात्रा का शुभारंभ छोटा इमाम बाड़ा से रूमी गेट हुसैनाबाद लखनऊ पहुँची जहाँ पूरे सम्मान और गरिमा के साथ इसका समापन किया गया। पदयात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज, हाथों में लहराता तिरंगा और “भारत माता की जय”, “संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ” के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति और जनचेतना से ओतप्रोत रहा।
इस तिरंगा पदयात्रा में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का भव्य स्वागत किया।
प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस सोनी इस अवसर पर कहा कि “आज देश में राष्ट्रवाद के नाम पर संविधान को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं। आम आदमी पार्टी स्पष्ट कहना चाहती है कि तिरंगे का सम्मान तभी सार्थक है, जब संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित रहें।”
उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान देश के गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और आम नागरिक की ढाल है।
“जो लोग संविधान बदलने की बात करते हैं, वे असल में आम जनता के अधिकार छीनना चाहते हैं।”
जिला अध्यक्ष इरम रिजवी ने कहा कि“आज महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जनता को बांटने की राजनीति की जा रही है। आम आदमी पार्टी ऐसी राजनीति का पुरजोर विरोध करती है और जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाती रहेगी।”
शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि “26 जनवरी केवल झंडा फहराने का दिन नहीं, बल्कि सत्ता से सवाल पूछने और संविधान के मूल्यों—समानता, न्याय और भाईचारे—की रक्षा का संकल्प लेने का दिन है।”
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि
“यदि संविधान और लोकतंत्र पर किसी भी तरह का हमला हुआ, तो आम आदमी पार्टी सड़कों से लेकर सदन तक जनता की आवाज बनेगी।”
कार्यक्रम के अंत में रूमी गेट पर सामूहिक राष्ट्रगान के साथ तिरंगा पदयात्रा का शांतिपूर्ण, गरिमामय और ऐतिहासिक समापन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस सोनी, जिला अध्यक्ष इरम रिजवी के साथ शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित, निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल,प्रखर श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव प्रकाश , ज्ञान सिंह कुशवाहा,बलराम साहनी,सुधीर पटेल,पीके बाजपेई,अनुज पाठक, राजेन्द्र राजश्री, बीएन
खरे,नूर सिद्दकी,सलमान,फुरकान,फरजाना, नाज़िश,राम लाल बाल्मीकि , आसिम नगरानी, प्रितपाल सलूजा,सईद,मनु वर्मा, चदनी,,अंगद,अनिल जैन,राजकुमार वर्मा ,मुकेश शुक्ला मजीद,
अंशुमान, मनीष,दीपक,अमन
सहित आम आदमी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
![]()



