ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/रिजर्व पुलिस लाइन/बाराबंकी। रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी में आयोजित लखनऊ जोन की तीन दिवसीय अन्तर्जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता के दूसरे दिन का परिणाम निम्नवत रहा-लखनऊ जोन की उत्तर प्रदेश पुलिस अन्तर्जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर (महिला/पुरुष) भारोत्तोलन,योग व पॉवरलिफ्टिंग की तीन दिवसीय प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में किया गया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। लखनऊ जोन की तीन दिवसीय अन्तर्जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता के दूसरे दिन का परिणाम निम्नवत रहा। प्रतियोगिता का परिणाम- योग (महिला) प्रतियोगिता-2026 विजेता जनपद- अम्बेडकरनगर प्रथम स्थान प्नाप्त किया एव जनपद- सुलतानपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योग (पुरुष) प्रतियोगिता-2026 विजेता जनपद-बाराबंकी प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जनपद- सुलतानपुर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पावरलिफ्टिंग (पुरुष) प्रतियोगिता-2026 विजेता जनपद- बाराबंकी प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जनपद-हरदोई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
![]()



