Sunday, September 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशतीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त, डीजीपी राजीव कृष्ण ने किया सम्मानित

तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त, डीजीपी राजीव कृष्ण ने किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस मुख्यालय में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके दीर्घकालीन और उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में एल.वी. एंटनी देव कुमार, पुलिस महानिदेशक, नियम एवं ग्रंथ; राकेश प्रकाश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर; तथा मनी राम सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, मानवाधिकार, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव कृष्ण ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों को सम्मानित किया
डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

विदाई समारोह में डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि तीनों अधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ किया है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता ने उत्तर प्रदेश पुलिस को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को इन अधिकारियों की सेवाओं पर गर्व है और उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

समारोह के दौरान डीजीपी ने तीनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग के सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा देना उनके लिए गर्व का विषय रहा है और वे विभाग से मिली सीख एवं अनुभवों को जीवनभर संजोकर रखेंगे।

विदाई समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने तीनों वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Loading

RELATED ARTICLES

आवारा कुत्तों पर कार्रवाई की मांग! अधिकारी की मेज पर पिल्लों से भरा बोरा डालकर किया विरोध

निफाड। महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर ऐसा विरोध देखने को मिला, जिसने नगर प्रशासन से...

पंजाब में नशे के खिलाफ बीजेपी का बड़ा अभियान! 117 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’

पठानकोट। पंजाब में नशे के खिलाफ सियासी और सामाजिक अभियान तेज हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को पठानकोट के ‘एकता...

दिल्ली-NCR की हवा सुधारने के लिए योगी सरकार के साथ केंद्र की बैठक, प्रदूषण पर क्या बनी रणनीति?

लखनऊ। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने कदम तेज कर दिए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र