ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बेलहरा बाराबंकी।नगर पंचायत बेलहरा क्षेत्र में स्थित राजस्व ग्राम बेलहरा की गाटा संख्या 823 क/को राजस्व रिकॉर्ड में वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज बताया गया है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त भूमि पर तथाकथित भाजपा नेता का भतीजा प्रिंस सोनी द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वक्फ की संपत्तियां समाज की साझा धरोहर होती हैं।और इनका उपयोग धार्मिक,सामाजिक एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए किया जाता है। इस प्रकार की भूमि पर अवैध कब्जा न केवल कानून का उल्लंघन है। बल्कि समाज की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाता है। लोगों की प्रशासन से मांग है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गाटा संख्या 823 क/की तत्काल जांच कराई जाए। वक्फ बोर्ड और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके का निरीक्षण कर स्थिति स्पष्ट की जाए। यदि अवैध कब्जा पाया जाता है। तो उसे तुरंत हटाकर कब्जे में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए ऐसा लोगों का कहना है। लोगों का मानना है कि सरकारी और वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। समय रहते कार्रवाई न होने पर भविष्य में इस तरह के कब्जे की घटनाएं बढ़ सकती हैं। जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। अब क्या मामले की जांच प्रशाशन द्वारा की जाएगी।
रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी पत्रकार बाराबंकी
![]()



