Friday, August 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में LKG की 4 वर्षीय...

फतेहपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में LKG की 4 वर्षीय छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया परिजनों से मारपीट का भी आरोप

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी

फतेहपुर बाराबंकी। बाराबंकी के आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में LKG की 4 वर्षीय छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया। परिजनों ने शिकायत करने पर प्रधानाचार्य व शिक्षकों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप भी लगाया। घटना का वीडियो भी होने का दावा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय में एलकेजी की 4 वर्षीय छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार का दावा है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था और पूछने पर उसने बताया कि उसी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने उसे स्कूल के बाथरूम में ले जाकर गलत हरकत की परिजनों का आरोप है कि जब वे इस मामले की शिकायत लेकर विद्यालय पहुंचे तो कार्रवाई करने के बजाय प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने उनके साथ अभद्रता,गाली-गलौज और मारपीट की। परिजनों का यह भी दावा है। कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी उन्होंने बनाया है। जिसमें विद्यालय के शिक्षक अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। स्कूल प्रबंधन के फोन पर पहुंचे परिजन,बच्ची की हालत देख रह गए सन्न पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी चार वर्षीय पुत्री फतेहपुर कस्बे स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में एलकेजी की छात्रा है। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त 2026 को विद्यालय प्रबंधन की ओर से फोन कर उन्हें तत्काल स्कूल बुलाया गया। जब वे विद्यालय पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था।परिजनों ने जब बच्ची से घटना के बारे में पूछा तो उसने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाला एक लड़का उसे स्कूल के बाथरूम में ले गया और उसके साथ गलत हरकत की है।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

बाराबंकी के निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर

रिपोर्ट: बाराबंकी बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाली लगभग 4 वर्षीय छात्रा से जुड़े मामले में नया मोड़...

चेक डैम और मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

मीरजापुर। जनपद में जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को जोगियादरी क्षेत्र में...

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं से जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

मीरजापुर। आगामी "हर घर तिरंगा" अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र