बहराइच जिले के कैसरगंज तहसील के सामने बने डिवाइडर कट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार थार और स्विफ्ट डिज़ायर कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट डिज़ायर का बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कैसरगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। पुलिस की सूझबूझ से बड़ा जाम लगने से बच गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।
![]()



