Wednesday, April 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशकोतवाली नगर क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विशेष...

कोतवाली नगर क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया

ABN NEWS 247/ बाराबंकी जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम सक्रिय रूप से क्षेत्र में पहुंची और विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस अभियान के अंतर्गत महिला उपनिरीक्षक किरण देवी,महिला उपनिरीक्षक रुबी उत्तम एवं महिला आरक्षी प्रीति तिवारी ने क्षेत्र के ब्यूटी पार्लर,मॉल तथा महिलाओं और बालिकाओं के आवागमन वाले प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने वहां की संचालिकाओं एवं उपस्थित महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की टीम द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री द्वारा संचालित महिला सुरक्षा संबंधी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों—1076,1090, 112,108,102,101,1930,181 एवं 1098—के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए इन नंबरों के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली नगर का सीयूजी नंबर 9454403067 भी उपलब्ध कराया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर सीधे पुलिस से संपर्क किया जा सके।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं में सुरक्षा के प्रति चलाया गया अभियान!

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

सीएसआईआर सीमैप के द्वारा कराया जा रहा ड्रोन से छिड़काव

नित्यानंद की रिपोर्ट सीएसआईआर सीमैप द्वारा लगातार टिकाऊ खेती पर कार्य किया जा रहा है। इसी टिकाऊ खेती के अन्तर्गत सीएसआईआर सीमैप के डायरेक्टर तथा...

सीतापुरः सदरपुर में पांच प्रतिबंधित पेड़ काटे गएः वन विभाग ने सिर्फ दो पेड़ों का जुर्माना लगाया, जांच की मांग

सीतापुर के सदरपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों का अवैध कटान लगातार जारी है। महमूदाबाद ग्राम पंचायत के कन्धई पुरवा में हाल ही में पांच...

मिर्जापुर की बेटी आंशी सिंह पटेल ने रचा इतिहास, हाईस्कूल में 96.17% अंक हासिल कर प्रदेश में 10वां स्थान, विधायक रिंकी कोल ने किया...

मिर्जापुर (लालगंज) से संवाददाता संजय दीप की रिपोर्ट मिर्जापुर जिले के लालगंज क्षेत्र की होनहार छात्रा आंशी सिंह पटेल ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र