Sunday, September 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार डंफर बना काल, चारपाई पर सो रहे परिवार को रौंदा

तेज रफ्तार डंफर बना काल, चारपाई पर सो रहे परिवार को रौंदा

फतेहपुर शनिवार हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया/तेज रफ्तार डंफर ने घर के बाहर/चार लोगों की दर्दनाक मौत

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग स्थित झांसा गांव में शनिवार भोर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार डंफर ने घर के बाहर सो रहे एक परिवार को कुचल दिया। परिवार में पिता समेत तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। एक ही परिवार के चारलोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फतेहपुर सड़क हादसे की तस्वीर, क्षतिग्रस्त डंफर और मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।
बाराबंकी के फतेहपुर में तेज रफ्तार डंफर ने घर के बाहर सो रहे परिवार को कुचल दिया, हादसे में 4 लोगों की मौत।

जानकारी के अनुसार झांसा गांव निवासी 35 वर्षीय नीरज अपनी पत्नी आरती और बच्चों 13 वर्षीय अनुराग,10 वर्षीय अंशिका तथा 6 वर्षीय आंशू के साथ घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। क्षेत्र में #बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण भीषण गर्मी से परेशान परिवार बाहर सोने को मजबूर था। देर रात तेज रफ्तार डंफर अचानक अनियंत्रित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंफर पहले सड़क किनारे खड़े पेड़ से जोरदार टक्कर मारते हुए सीधे परिवार की चारपाई पर चढ़ गया और सभी को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि नीरज और उसके बेटे अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गंभीर रूप से घायल अंशिका,आंशू और आरती को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल आरती को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक नीरज किराए पर मैजिक वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। मेहनत मजदूरी कर परिवार की जिंदगी चल रही थी। लेकिन एक पल में पूरा परिवार तबाह हो गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार डंफर चालक की तलाश जारी है।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

आवारा कुत्तों पर कार्रवाई की मांग! अधिकारी की मेज पर पिल्लों से भरा बोरा डालकर किया विरोध

निफाड। महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर ऐसा विरोध देखने को मिला, जिसने नगर प्रशासन से...

पंजाब में नशे के खिलाफ बीजेपी का बड़ा अभियान! 117 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’

पठानकोट। पंजाब में नशे के खिलाफ सियासी और सामाजिक अभियान तेज हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को पठानकोट के ‘एकता...

दिल्ली-NCR की हवा सुधारने के लिए योगी सरकार के साथ केंद्र की बैठक, प्रदूषण पर क्या बनी रणनीति?

लखनऊ। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने कदम तेज कर दिए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र