ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी
रामसनेही घाट बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र में 15 अप्रैल को हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को युवक का शव को गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कोटवा सड़क–कोटवा धाम मार्ग पर हथौन्धा पुलिस चौकी के पास शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में धाराएं बढ़ाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाराबंकी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कारियों को समझाने का बहुत प्रयास किया। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया जा सका। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। यह घटना रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम कूटी मजरा गाजीपुर की है। मृतक के भाई संदीप कुमार ने बताया कि उनके भाई श्याम गांव में सिलाई का काम करते थे। 15 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे श्याम अपनी दुकान पर मौजूद थे। तभी गांव के कुछ लोग शराब के नशे में वहां पहुंचे। उन्होंने श्याम पर दुकान खाली करने का दबाव बनाया। श्याम द्वारा कुछ समय की मोहलत मांगने पर आरोपी भड़क गए। उन्होंने श्याम को जबरन दुकान के पीछे ले जाकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा मारपीट इतनी गंभीर थी कि आरोपी श्याम को मृत समझकर मौके से फरार हो गए। बाद में ग्रामीणों ने श्याम को घायल अवस्था में देखा और परिजनों को सूचना दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल दयाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों को आश्वासन दिया गया है। कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में उचित धाराएं बढ़ाई जाएंगी उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल दयाशंकर त्रिपाठी वी उनकी पुलिस टीम के आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए।
रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
![]()



