ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/थाना कोठी बाराबंकी। तेज रफ्तार का कहर मदारपुर चौराहे पर आमने-सामने टकराई दो बाइकें, दोनों चालकों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत कोठी थाना क्षेत्र के मदारपुर चौराहे के पास आज मौत ने ऐसा तांडव मचाया कि देखने वालों की रूह कांप गई। दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में दोनों चालकों की जान चली गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए और लोहे के पुर्जे सड़क पर खिलौनों की तरह बिखर गए। हादसे का खौफनाक मंजर था कि चश्मदीदों के मुताबिक भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। राहगीरों ने तुरंत खून से लथपथ दोनों घायलों को कोठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मातम में बदला घर का माहौल इस हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। खुशियों वाले घरों में अब चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा है।मृतकों की पहचान:दीपक कुमार: निवासी पुरे खुशली मजरे नसीरपुर दीपक सैदपुर पुरई स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत थे। रवि: पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी मोहम्मदपुर हुसैन बक्स पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही ने आज दो चिराग बुझा दिए।
रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
![]()



