मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कलना गहरवार गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के बरामदे में लेटी एक माह की दुधमुंही बच्ची पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची की मां घर के बाहर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान कुत्ता बरामदे में पहुंचा और बच्ची के सिर और बालों को जबड़े से नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मां के शोर मचाने और दौड़ने पर कुत्ता वहां से भाग गया।
परिजन गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना करीब आठ मिनट के भीतर हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
![]()



