Thursday, November 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी में झोला छाप डॉक्टरों पर चला प्रशाशन का डंडा

बाराबंकी में झोला छाप डॉक्टरों पर चला प्रशाशन का डंडा

ABN NEWS 247/फतेहपुर घुंघटेर बाराबंकी। थाना घुंघटेर निंदूरा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरो में मचा हड़कंप प्रशाशन की धर पकड़ जोरो शोरों से जिले में जारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर के प्रभारी डॉक्टर आरपी वर्मा ने अपनी टीम के साथ बुधवार को निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया उनकी टीम द्वारा दो क्लीनिक बंद कराए जब कि चार क्लीनिक व हॉस्पिटलों को नोटिस जारी किया।जिसमें कुर्सी कस्बे में संचालित शिफा क्लीनिक,सूफिया क्लीनिक, एमसीसी हॉस्पिटल व अनवारी में संचालित आशिर्वाद क्लीनिक का निरीक्षण किया। जहां पर सभी अस्पतालों में कमियां मिलने पर संचालकों को नोटिस जारी किया।जबकि हनुमंत पाली क्लीनिक अमरसंडा व आयुश पाली क्लीनिक अनवारी पंजीकरण न होने पर दोनों को बंद कराया। मीडिया से बात चीत के बाद सीएचसी प्रभारी डॉक्टर आर पी वर्मा ने बताया कि ऐसे हॉस्पिटल्स व डाक्टरो के खिलाफ उनकी मुहिम जारी रहेगी।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र