मीरजापुर,अग्नि सुरक्षा को लेकर चला सघन चेकिंग अभियान
दिल्ली, में हुए भीषण अग्निकांड के बाद महानिदेशक उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा के निर्देश पर जनपद मीरजापुर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक जांच की गई मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में तीन टीमों का गठन कर होटल, गेस्ट हाउस, पब्लिक क्लब व मण्डलीय हॉस्पिटल अन्य प्रतिष्ठानों में फायर ऑडिट, अग्निशमन उपकरणों की क्रियाशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग तथा सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया इस दौरान कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया अभियान का उद्देश्य संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करना है!
![]()



