Thursday, August 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशडीएम ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में खतौनी सुधार, मृत्यु मिनटों में...

डीएम ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में खतौनी सुधार, मृत्यु मिनटों में निस्तारण

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्धिक

रामनगर बाराबंकी। खतौनी सुधार,मृत्यु प्रमाण पत्र व पात्रता से जुड़े मामलों का मिनटों में निस्तारण खुश नजर आए फरियादी तहसील रामनगर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस बना त्वरित राहत का केंद्र सम्पूर्ण समाधान दिवस में 52 शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित,पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से तहसील रामनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय,एसडीएम रामनगर आनंद कुमार तिवारी सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिन प्रकरणों में तत्काल राहत संभव थी। उनका मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया गया जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान दिवस के दौरान कई प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर प्रशासन ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। ग्राम अमोलीकला निवासी रमाकांत सिंह एवं पुरैना निवासी श्रीमती झिन्ना द्वारा प्रस्तुत खतौनी में लिपिकीय त्रुटि के प्रकरण पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्मिक को तलब कर तत्काल सुधार करवाते हुए संशोधित खतौनी उपलब्ध कराई। इसी क्रम में ग्राम गर्री निवासी सुशील कुमार एवं अंकुल ने बालिग होने के बावजूद खतौनी में नाबालिग अंकित होने की शिकायत की जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही अभिलेख संशोधित कर दोनों को बालिग दर्ज करते हुए खतौनी की प्रति प्रदान की गई। बिछलखा (भौसुरिया) निवासी रामवती द्वारा अपने दिवंगत पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्यवाही न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए तत्काल पत्रावली का परीक्षण कराया और मिनटों में मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार कुशबेहटा निवासी रोहित द्वारा राशन कार्ड में यूनिट न बढ़ाए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को मौके पर बुलाकर नियमानुसार जांच कराते हुए तत्काल यूनिट बढ़वाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराई। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि कम से कम 10 टीमों का गठन कर तत्काल प्रभाव से फील्ड में भेजा जाए,ताकि लंबित प्रकरणों का मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके सभी टीमें आज ही स्थलीय निरीक्षण कर प्रकरणों का निस्तारण करें तथा सायं तक विस्तृत आख्या प्रस्तुत करें। साथ ही प्रत्येक टीम की कार्यवाही की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। जनपद की समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 486 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 52 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। जबकि शेष प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। तहसील नवाबगंज मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 164 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 20 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सिरौलीगौसपुर में 16 प्रार्थना पत्रों में से 05 का,तहसील राम सनेहीघाट में 61 में से 07 का,तहसील रामनगर में 97 में से 10 का,तहसील फतेहपुर में 57 में से 06 का तथा तहसील हैदरगढ़ में 91 में से 07 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

चेक डैम और मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

मीरजापुर। जनपद में जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को जोगियादरी क्षेत्र में...

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं से जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

मीरजापुर। आगामी "हर घर तिरंगा" अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को...

विंध्याचल में बरसात के बीच विद्युत सुरक्षा अभियान तेज, खुले पोलों को सुरक्षित बनाने में जुटा बिजली विभाग

मिर्जापुर। सावन के पावन महीने और लगातार हो रही बारिश के बीच विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र