Friday, September 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशगुंडा टैक्स मामले में बड़ी कार्रवाई किसान यूनियन से जुड़े आरोपी मनीष...

गुंडा टैक्स मामले में बड़ी कार्रवाई किसान यूनियन से जुड़े आरोपी मनीष साहनी गिरफ्तार

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी

जहांगीराबाद बाराबंकी। गुंडा टैक्स मामले में बड़ी कार्रवाई किसान यूनियन से जुड़े आरोपी मनीष साहनी गिरफ्तार-जनपद के थाना जहांगीराबाद पुलिस ने गुंडा टैक्स वसूली और धमकी के चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने शुक्रवार 01 मई 2026 को आरोपी मनीष साहनी उर्फ सोनू पुत्र कन्हैयालाल,निवासी नया पुरवा थाना जहांगीराबाद को छापेमारी कर गिरफ्तार किया। यह मामला उस समय सामने आया था जब लखनऊ निवासी उद्योगपति हेम करन माथुर ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया था कि उनकी कंपनियां-फिश गोल्ड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और एमएलएल एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से कथित किसान यूनियन के नाम पर हर महीने 5 लाख रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपियों द्वारा कंपनी के वाहनों को रोका गया। ड्राइवरों के साथ अभद्रता की गई और मांग पूरी न होने पर फैक्ट्री बंद कराने की धमकी दी गई। साथ ही गांव का माहौल बिगाड़ने किसानों को भड़काने और कर्मचारियों पर हमले व तोड़फोड़ की आशंका भी जताई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जहांगीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज कर कथित किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा समेत 9 लोगों को नामजद किया गया था। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि वांछित आरोपी मनीष साहनी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेजा जा रहा है।जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

55 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 55 पाउच अवैध कच्ची...

खेकड़ा में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आठ मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

बागपत/खेकड़ा। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे...

तिर्वा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र