Friday, November 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमीरजापुर: फर्जी व्हाट्सएप लिंक से हुई साइबर ठगी के ₹98,458 पीड़ित को...

मीरजापुर: फर्जी व्हाट्सएप लिंक से हुई साइबर ठगी के ₹98,458 पीड़ित को वापस दिलाए

लोकेशन: मीरजापुर

स्रोत: मीरजापुर पुलिस

मीरजापुर के थाना चील्ह क्षेत्र में फर्जी व्हाट्सएप लिंक के जरिए साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। थाना चील्ह साइबर सेल की कार्रवाई से पीड़ित के खाते में ₹98,458.41 की राशि वापस करा दी गई।

पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को बल्लीपरवां निवासी अंकुर प्रताप सिंह ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि व्हाट्सएप पर आए एक फर्जी लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से ₹99,000 की साइबर ठगी हो गई।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चील्ह साइबर सेल ने जांच शुरू की। तकनीकी कार्रवाई के बाद ₹98,458.41 की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया और भविष्य में किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी।

कार्रवाई में शामिल टीम:

उपनिरीक्षक बैद्यनाथ सिंह (थानाध्यक्ष, चील्ह)

उपनिरीक्षक मनोज सिंह

महिला आरक्षी सोनाली पांडेय

थाना चील्ह साइबर सेल टीम, मीरजापुर

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र