Friday, November 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशटैक्सेशन बार एसोसिएशन मीरजापुर का चुनाव सम्पन्न, मनोज अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित

टैक्सेशन बार एसोसिएशन मीरजापुर का चुनाव सम्पन्न, मनोज अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित

टैक्सेशन बार एसोसिएशन मीरजापुर का चुनाव सम्पन्न, मनोज अग्रवाल अध्यक्ष और नीरज कुमार त्यागी सचिव निर्वाचित

मीरजापुर संवाददाता मनीष पाण्डेय

मीरजापुर। टैक्सेशन बार एसोसिएशन मीरजापुर का चुनाव सम्पन्न हो गया, जिसमें सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट मनोज अग्रवाल और सचिव पद पर एडवोकेट नीरज कुमार त्यागी निर्वाचित हुए। टैक्सेशन बार एसोसिएशन मीरजापुर का चुनाव स्थानीय कटरा बाजीराव स्थित कृष्णा पैलेस में सम्पन्न कराया गया, जहां अधिवक्ताओं की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।

टैक्सेशन बार एसोसिएशन मीरजापुर का चुनाव सम्पन्न

टैक्सेशन बार एसोसिएशन मीरजापुर के चुनाव में विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए एड. मनोज अग्रवाल निर्वाचित हुए, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एड. प्रवेश दुबे और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एड. नवीन श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। सचिव पद के लिए एड. नीरज कुमार त्यागी को निर्वाचित घोषित किया गया। सहसचिव पद पर एड. गुंजन सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर एड. मनीष कुमार निर्वाचित हुए। वहीं सूचना मंत्री एवं मीडिया प्रभारी पद के लिए एड. शिव कुमार शुक्ल को निर्वाचित किया गया।

इसके अलावा आय-व्यय निरीक्षक पद के लिए एड. मनोज कुमार को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में एड. कवल चंद्र वर्मा, एड. विमल कुमार कौशल, एड. प्रभात कुमार मजुमदार, एड. पंकज कुमार, एड. अनिल कुमार सिंह, एड. अमित श्रीवास्तव और एड. संजीव कुमार श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया।

कई पदों पर निर्विरोध हुआ चुनाव

टैक्सेशन बार एसोसिएशन मीरजापुर के चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद को छोड़कर अधिकांश पदों पर केवल एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया था, जिसके कारण अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सूचना मंत्री सहित कई पदों पर चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।

टैक्सेशन बार एसोसिएशन मीरजापुर का चुनाव सम्पन्न
टैक्सेशन बार एसोसिएशन मीरजापुर के चुनाव के दौरान उपस्थित अधिवक्ता।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एड. सुरेश चंद्र और एड. प्रवेश दुबे ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके बाद हुए मतदान में एड. प्रवेश दुबे को अधिक मत मिले और उन्हें विजयी घोषित किया गया। इसी तरह कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एड. नवीन श्रीवास्तव और एड. मनोज कुमार ने नामांकन किया था, लेकिन आपसी सहमति के बाद एड. मनोज कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद एड. नवीन श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव अधिकारी की देखरेख में पूरी हुई प्रक्रिया

टैक्सेशन बार एसोसिएशन मीरजापुर के चुनाव की पूरी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एड. प्रभात मजुमदार और सहायक चुनाव अधिकारी एड. सौरभ श्रीवास्तव एवं एड. सौरभ मालवीय के निर्देशन में सम्पन्न कराई गई। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुई।

कई अधिवक्ता रहे मौजूद

चुनाव के दौरान कई अधिवक्ता मौजूद रहे, जिनमें निर्वतमान कनिष्ठ उपाध्यक्ष एड. सुरेश चंद्र, निर्वतमान सचिव एड. शंकर लाल, एड. तवरेज अहमद, एड. आशीष कुमार, एड. विष्णु प्रसाद, एड. विभाव पांडेय, एड. अनूप लुंडिया, एड. शांति प्रकाश सिंह, एड. बृजेश चतुर्वेदी, एड. विरेन्द्र पाठक, एड. गोविंद नारायण सिंह, एड. अशोक कुमार दुबे, एड. हेलाल अहमद, एड. रीतेश सिंह, एड. सुनील कुमार, एड. अंशुमान मौर्या, एड. यश कसेरा, एड. आदर्श कसेरा और एड. प्रणय कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। टैक्सेशन बार एसोसिएशन मीरजापुर के सूचनामंत्री एवं मीडिया प्रभारी एड. शिव कुमार शुक्ल ने चुनाव परिणाम की जानकारी दी।

विंध्याचल नवरात्र मेला समापन पर अधिकारियों को किया गया सम्मानित

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र