बागपत। पशु तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बागपत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों के कब्जे से पशु अवशेष के साथ पशु काटने के दो छुरे और एक सुम्भी बरामद की गई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार चहाल के मुताबिक, जनपद में अपराधों की रोकथाम और पशु तस्करी से जुड़े मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 637/26 से संबंधित मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 271, 272 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 3/11 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सलमान पुत्र गुलफाम, निवासी मोहल्ला कुरैशियान, कस्बा एवं थाना बागपत, उम्र करीब 30 वर्ष और सूफियान पुत्र इनाम, निवासी मोहल्ला कुरैशियान, कस्बा एवं थाना बागपत, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद पशु अवशेष और काटने के औजारों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शारिक अली, हेड कांस्टेबल 151 संदीप कुमार और हेड कांस्टेबल 652 मोहित कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि पशु तस्करी और पशु क्रूरता की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
![]()



