ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/सतरिख बाराबंकी। तेज रफ्तार का कहर युवक की मौत के बाद लोगों का आक्रोश/सतरिख थाना क्षेत्र के जैसाना गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय अतुल कुमार की मौत के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मोहदीपुर पुलिस चौकी पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना पर कोठी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने भानमऊ गंगागंज मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों की मांग है कि हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास जारी है।
रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
![]()



