सूरतगंज-पूर्व माध्यमिक विद्यालय झबरापुर के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार मौर्य द्वारा पुलिस चौकी छेदा में दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि 25 फरवरी को वह अपने विद्यालय आ रहे थे तभी रसोइयां द्वारा फोन पर बताया गया कि विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़ने का काफी प्रयास किया गया है वहां पहुंचने पर देखा तो दरवाजे में ताला बंद था जिसे तोड़ने का प्रयास किया गया था खोलने पर देखा गया पीछे लगी खिड़की जिसका ग्रिल तोड़कर रास्ता बनाकर अज्ञात लोगों द्वारा कार्यालय के अंदर रखा साउंड सिस्टम (एमप्लीफायर) चोरी कर लिया गया है जिसकी सूचना डायल 112 तथा पुलिस चौकी छेदा में लिखित रूप से दी है मौके पर पहुची पुलिस जाँच कर रही हैं
![]()



