बाराबंकी।ग्राम रायपुर मांझा थाना टिकैत नगर जनपद बाराबंकी निवासी विक्रम पुत्र जोखन किसी आवश्यक कार्य से अपनी स्पेलडर प्लस बाइक नंबर UP 41 BJ 3098 से गोंडा बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आदेश श्रीवास्तव पुत्र सुनील कुमार श्रीवास्तव ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट कर बाइक को छीन लिया। पीड़ित ने इस सम्बन्ध में थाना करनैल गंज में तथा जनसुनवाई पोर्टल पर की लिखित शिकायत कर बाइक जल्द से जल्द दिलवाए जाने की गुहार लगाई है। वहीं इस सम्बन्ध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
![]()



