Wednesday, April 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशगंगा रेलवे पुल की मरम्मत से 2 अप्रैल से 13 मई तक...

गंगा रेलवे पुल की मरम्मत से 2 अप्रैल से 13 मई तक बदलाव

उन्नाव। कानपुर–उन्नाव के बीच गंगा नदी पर बने रेलवे पुल की मरम्मत के चलते 2 अप्रैल से 13 मई तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने 42 दिनों के मेगा ब्लॉक की घोषणा की है, जिसके दौरान 14 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, 31 ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है और 10 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इस फैसले से प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार गंगापुल पर मरम्मत कार्य के लिए डाउन लाइन (कानपुर से लखनऊ) पर प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कुल आठ घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान पुल पर स्टील स्लीपर (एच बीम टाइप स्लीपर) लगाए जाएंगे। आठ घंटे का मेगा ब्लॉक समाप्त होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

रेलवे की ओर से जिन प्रमुख ट्रेनों को 42 दिनों के लिए निरस्त किया गया है, उनमें लखनऊ–झांसी मेमू, रायबरेली पैसेंजर, कानपुर–लखनऊ मेमू, उतरेठिया–कानपुर मेमू, प्रयागराज पैसेंजर, कानपुर–सीतापुर पैसेंजर और कासगंज पैसेंजर सहित कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के निरस्त होने से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को विशेष परेशानी उठानी पड़ेगी।

वहीं कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस को गाजियाबाद वाया मुरादाबाद के रास्ते लखनऊ भेजा जाएगा। इसके अलावा क्लोन हमसफर और गोरखपुर जाने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों को भी वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पुल की मरम्मत कार्य सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। हालांकि, इस अवधि में उन्नाव जंक्शन से यात्रा करने वाले लगभग पांच हजार दैनिक यात्रियों को बस या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। समय से गंतव्य तक पहुंचने में भी विलंब की संभावना है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।

 

Loading

RELATED ARTICLES

सीएसआईआर सीमैप के द्वारा कराया जा रहा ड्रोन से छिड़काव

नित्यानंद की रिपोर्ट सीएसआईआर सीमैप द्वारा लगातार टिकाऊ खेती पर कार्य किया जा रहा है। इसी टिकाऊ खेती के अन्तर्गत सीएसआईआर सीमैप के डायरेक्टर तथा...

सीतापुरः सदरपुर में पांच प्रतिबंधित पेड़ काटे गएः वन विभाग ने सिर्फ दो पेड़ों का जुर्माना लगाया, जांच की मांग

सीतापुर के सदरपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों का अवैध कटान लगातार जारी है। महमूदाबाद ग्राम पंचायत के कन्धई पुरवा में हाल ही में पांच...

मिर्जापुर की बेटी आंशी सिंह पटेल ने रचा इतिहास, हाईस्कूल में 96.17% अंक हासिल कर प्रदेश में 10वां स्थान, विधायक रिंकी कोल ने किया...

मिर्जापुर (लालगंज) से संवाददाता संजय दीप की रिपोर्ट मिर्जापुर जिले के लालगंज क्षेत्र की होनहार छात्रा आंशी सिंह पटेल ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र