Tuesday, August 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधमहिला के हाथ से बैग झपटकर आरोपी फरार, पुलिस जांच तेज

महिला के हाथ से बैग झपटकर आरोपी फरार, पुलिस जांच तेज

उन्नाव । जिले में पुरवा–मौरावां मार्ग पर बुधवार देर रात बाइक सवार दंपती से लूट की वारदात सामने आई है। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दंपती से अज्ञात बदमाश लाखों रुपये के जेवरात और नकदी से भरा बैग झपटकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि घटना का शीघ्र अनावरण कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पुरवा कोतवाली क्षेत्र के भूपतिपुर गांव निवासी महेश अपनी पत्नी रेनू और दो बच्चों के साथ बाइक से मौरावां थाना क्षेत्र के लच्छीखेड़ा गांव एक शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में पुरवा थाना क्षेत्र के बनिगांव के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर आए एक युवक ने अचानक रेनू के हाथ से बैग झपट लिया। वारदात इतनी अचानक हुई कि दंपती कुछ समझ पाते उससे पहले ही आरोपी मौरावां की दिशा में फरार हो गया।

पीड़िता रेनू के मुताबिक बैग में शादी में पहनने के लिए रखा सोने का हार, झुमकी, चांदी की बाल चोटी, हाफ पेटी, एक जोड़ी पायल और एक हजार रुपये नकद रखे थे। लूटे गए जेवरातों की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद दंपती ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी पुरवा तेज बहादुर सिंह और कोतवाल अमरनाथ यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी जयप्रकाश सिंह और एएसपी अखिलेश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर स्थित एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है, जिसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस टीमों ने शुक्रवार को संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की। अधिकारियों का कहना है कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Loading

RELATED ARTICLES

चेक डैम और मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

मीरजापुर। जनपद में जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को जोगियादरी क्षेत्र में...

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं से जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

मीरजापुर। आगामी "हर घर तिरंगा" अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को...

विंध्याचल में बरसात के बीच विद्युत सुरक्षा अभियान तेज, खुले पोलों को सुरक्षित बनाने में जुटा बिजली विभाग

मिर्जापुर। सावन के पावन महीने और लगातार हो रही बारिश के बीच विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र