Wednesday, August 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधकार-बाइक में टक्कर नहीं फिर भी हंगामा, लाठी-डंडों से लैस युवकों ने...

कार-बाइक में टक्कर नहीं फिर भी हंगामा, लाठी-डंडों से लैस युवकों ने दौड़ाया

सूरतगंज-बाराबंकी।
रामनगर थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में बुधवार शाम मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बाइक और कार के बीच टच न होने के बावजूद बाइक सवार युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बाद में अपने साथियों को बुलाकर कार सवार को दौड़ा लिया। पीड़ित किसी तरह घर पहुंचकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, हालांकि अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है भैरमपुर निवासी रिजवान के अनुसार, बुधवार शाम बाजार का मुख्य रास्ता बंद होने के कारण वह मुर्गा फार्म वाले रास्ते से अपने घर लौट रहा था। बाजार के पास पहुंचते ही गांव का एहतिशाम अचानक बाइक लेकर सामने आ गया।

रिजवान का कहना है कि उसकी कार और बाइक के बीच कोई टक्कर नहीं हुई, फिर भी एहतिशाम कथित रूप से भड़क गया और मां-बहन की गंदी गालियां देने लगा।आरोप है कि एहतिशाम ने अपने भाई, प्रधान प्रतिनिधि उबैद और उजैद को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में उबैद, उजैद तथा कई अज्ञात लोग वहां पहुंच गए। पीड़ित का आरोप है कि उनके हाथों में लाठी-डंडे, धारदार हथियार बाका और काता थे तथा कमर में अवैध असलहा भी लगाया हुआ था। इसके बाद सभी ने मिलकर रिजवान को जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया।रिजवान ने बताया कि स्थिति बिगड़ती देख उसने कार की रफ्तार बढ़ाई और सीधे घर पहुंचा, जिससे उसकी जान बच सकी। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद सड़क पर लाठी-डंडे, बाका, काता और कमर में असलहा लगाए कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अखबार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।पीड़ित ने रामनगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Loading

RELATED ARTICLES

चेक डैम और मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

मीरजापुर। जनपद में जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को जोगियादरी क्षेत्र में...

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं से जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

मीरजापुर। आगामी "हर घर तिरंगा" अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को...

विंध्याचल में बरसात के बीच विद्युत सुरक्षा अभियान तेज, खुले पोलों को सुरक्षित बनाने में जुटा बिजली विभाग

मिर्जापुर। सावन के पावन महीने और लगातार हो रही बारिश के बीच विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र