Friday, May 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर बार एसोसिएशन चुनाव: प्रेमचन्द्र पाल बने अध्यक्ष

फतेहपुर बार एसोसिएशन चुनाव: प्रेमचन्द्र पाल बने अध्यक्ष

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर में दि बार एसोसिएशन फतेहपुर के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष प्रेमचन्द्र पाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव नयन तिवारी व महामंत्री मनीष श्रीवास्तव निर्वाचित हुए दि बार एसोसिएशन फतेहपुर के वार्षिक चुनाव में गुरुवार को हुए मतदान के बाद अध्यक्ष पद पर प्रेमचन्द्र पाल विजयी घोषित किए गए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव नयन तिवारी,उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर सर्वेश श्रीवास्तव तथा महामंत्री पद पर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की चुनाव में सुबह से ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कुल 176 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान विशेष रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली जिससे समर्थकों की धड़कनें तेज रहीं। अध्यक्ष पद पर प्रेमचन्द्र पाल ने 106 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप निगम को 53 मतों से पराजित किया। तीसरे प्रत्याशी हरीश मौर्य को 13 मत मिले,जबकि 4 मत अवैध घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रोमांचक मुकाबले में राजीव नयन तिवारी ने 96 मत हासिल कर सतीश कुमार वर्मा को 16 मतों से हराया। उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर सर्वेश श्रीवास्तव ने 105 मत प्राप्त कर गणेश शंकर मिश्रा को 34 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद पर हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में मनीष कुमार श्रीवास्तव ने राम औतार को मात्र 4 मतों के अंतर से हराया। मनीष को 51 और राम औतार को 47 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में कुबेर सिंह को 37,संजय कुमार को 19,अनीत कुमार को 9 तथा अमर सिंह को 13 मत प्राप्त हुए। नतीजे घोषित होते ही अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लादकर एवं मिष्ठान्न खिलाकर बधाई दी। चुनाव प्रक्रिया इल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव तथा चुनाव अधिकारियों मुरलीधर,राकेश श्रीवास्तव,ओमप्रकाश यादव और पौरूष श्रीवास्तव की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज फतेहपुर अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ उत्सव मनाया गया

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी फतेहपुर बाराबंकी। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, फतेहपुर बाराबंकी में अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा...

संदिग्ध व्यक्तियों वांछित अभियुक्तों वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान थाना घुंघटेर, कुर्सी, माती शामिल 38अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग में कार्यवाही

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी नगर बाराबंकी जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा...

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन मिशन शक्ति फेज-05 द्वितीय चरण के दृष्टिगत द्वारा जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्धिकी बाराबंकी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज- 05 द्वितीय चरण के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र