Thursday, September 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधरेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश, पुलिस जांच में जुटी

रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश, पुलिस जांच में जुटी

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/नगर कोतवाली BAFABANKI। युवती ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग प्रेमी से फोन पर बात के बाद किया सुसाइड,हिंद मेडिकल कॉलेज में करती थी काम बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बुधियापुर गांव निवासी रोली गौतम (22) के रूप में हुई है। वह हिंद मेडिकल कॉलेज में वार्ड आया के पद पर कार्यरत थी।ग्रामीणों की सूचना पर रेलवे ट्रैक किनारे एक युवती का शव मिला। मृतका के मौसा जगदीश प्रसाद हिंद मेडिकल कॉलेज में काम करते हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सामान के आधार पर रोली की पहचान की। इसके बाद उन्होंने परिजनों को घटना की सूचना दी।परिजनों ने बताया कि रोली प्रतिदिन सुबह 8 बजे ड्यूटी पर जाती थी और रात 8:30 बजे तक घर लौट आती थी। घटना वाले दिन जब वह निर्धारित समय पर घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की मृतका के पिता बृजेश कुमार के अनुसार,रोली की सीतापुर के मलूकपुर,महमूदाबाद निवासी अखिलेश कुमार गौतम से पिछले पांच वर्षों से बातचीत चल रही थी। अखिलेश रिश्तेदारी में आते हैं और हाल ही में कुवैत से लौटे थे। रोली के भाई विशाल कुमार ने बताया कि घटना से पहले शाम को रोली और अखिलेश के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। जिसके बाद रोली का मोबाइल बंद हो गया था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अधिकारियों ने बताया कि कॉल डिटेल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

55 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 55 पाउच अवैध कच्ची...

खेकड़ा में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आठ मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

बागपत/खेकड़ा। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे...

तिर्वा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र