Thursday, November 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी दौरे पर प्रभारी मंत्री सुरेश राही, स्कूल-अस्पताल-गौशाला का किया निरीक्षण

बाराबंकी दौरे पर प्रभारी मंत्री सुरेश राही, स्कूल-अस्पताल-गौशाला का किया निरीक्षण

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की परखी गुणवत्ता,व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के दिए निर्देश विद्यालय निर्माण से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं गौसंरक्षण कृषि जागरूकता तथा ब्लॉक परिसर की सुविधाओं का किया निरीक्षण शुक्रवार को जिले के दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री श्री सुरेश राही ने सबसे पहले उमरा क्षेत्र के एक समेकित स्कूल का निरीक्षण किया निर्माणाधीन भवन की मजबूती की जांच करते हुए उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और बच्चों के लिए सुरक्षित तथा टिकाऊ ढांचा सुनिश्चित किया जाए गौशाला में पशुओं के आहार व स्वच्छता की समीक्षा इसके बाद प्रभारी मंत्री जी कुर्सी स्थित गोवंश आश्रय स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने पशुओं को दिए जा रहे चारे की गुणवत्ता और साफ-सफाई की स्थिति देखी। भूसे में अशुद्धि पाए जाने पर विकास खंड अधिकारी को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए ताकि पशुओं को स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जा सके स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से संवाद,सुविधाओं की ली जानकारी वही घुंघटेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंत्री ने प्रतीक्षारत रोगियों से बातचीत कर उपचार संबंधी सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की उन्होंने प्रयोगशाला,एक्स-रे,दवा वितरण कक्ष तथा चिकित्सकों के कक्ष का निरीक्षण किया स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटीन का भी अवलोकन किया और वहां परोसे जा रहे भोजन की जानकारी ली लोगों ने कुछ उपकेंद्रों में दवा उपलब्धता और चिकित्सकों की उपस्थिति से जुड़ी समस्याएं भी बताईं जिस पर संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए प्रसूति वार्ड में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। योजनाओं की जानकारी वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील रेंगवां ग्राम पंचायत में आयोजित विकास खंड स्तरीय किसान सम्मेलन में मंत्री ने कृषि विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया और मृदा परीक्षण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अब सरकारी योजनाओं का लाभ छोटे और सीमांत किसानों तक पहुंच रहा है। तथा आधुनिक उपकरणों और फसल बीमा जैसी सुविधाओं से खेती को सुरक्षित बनाया जा रहा है। रासायनिक उर्वरकों का सीमित उपयोग कर वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने की सलाह दी गई इस अवसर पर कुर्सी क्षेत्र के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने भी किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया और कृषि लागत घटाकर आय बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी दी स्वयं सहायता समूह और आधारभूत सुविधाओं की सराहना निरीक्षण के क्रम में प्रभारी मंत्री ने ब्लॉक कार्यालय परिसर का भी अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। तथा कई गांवों में स्थानीय बाजारों के लिए संरचनाएं विकसित की गई हैं। महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर बने हर्बल गुलाल के बारे में जानकारी ली गई, जिसे प्राकृतिक सामग्री से तैयार बताया गया। प्रभारी मंत्री ने महिलाओं के प्रयासों की प्रशंसा की साथ ही परिसर में मरम्मत के बाद तैयार आवासीय भवनों और शौचालयों का उद्घाटन भी किया। साफ-सुथरे वातावरण और सुव्यवस्थित व्यवस्था देखकर वे संतुष्ट नजर आए कार्यक्रम के दौरान विधायक कुर्सी श्री साकेंद्र प्रताप वर्मा,एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह, उप कृषि निदेशक श्री धीरेंद्र कुमार सिंह व प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे मंत्री ने सभी से समन्वय बनाकर जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र