ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी
फतेहपुर बाराबंकी। जनपद के थाना फतेहपुर क्षेत्र के मोहल्ला फैयाजपुरा में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि घर में घुसकर मारपीट,तोड़फोड़,लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित बेचेलाल कश्यप ने आरोप लगाया है। 4 मार्च 2026 की शाम गांव के ही कमलेश,(फैयाज पूरा सभासद प्रतिनिधि प्रेम कुमार शुक्ला)दिनेश,विमलेश,करन और अजय अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और उनके पिता पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। विरोध करने पर पूरे परिवार के साथ गाली-गलौज,मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की आग लगाने की कोशिश की और उनकी मां का मंगलसूत्र व सोने की चेन भी छीन ली हमलावर खुलेआम जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए घटना के बाद पूरे मोहल्ले में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद सभी आरोपी खुलेआम बाहर घूम रहे हैं।जिससे पीड़ित परिवार लगातार भय के साए में जी रहा है। पीड़ित ने कई बार थाना पुलिस,पुलिस अधीक्षक बाराबंकी और मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत भेजी लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी न्यायालय के आदेश पर थाना फतेहपुर में एफआईआर संख्या 0157,दिनांक 22 अप्रैल 2026 को भारतीय न्याय संहिता 2023 की गंभीर धाराओं 115(2), 352, 351(3), 324(4), 333, 310(2) एवं 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया फिर भी पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून का भय कायम हो सके स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है। जिसका जिम्मेदार कौन होगा।
रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
![]()



