Thursday, November 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशहरियाली का संदेश लेकर मैदान में उतरे सिंचाई विभाग के अधिकारी

हरियाली का संदेश लेकर मैदान में उतरे सिंचाई विभाग के अधिकारी

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंचाई विभाग परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण, अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर

मीरजापुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को सिंचाई विभाग परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सिरसी बांध प्रखंड के अधिशासी अभियंता राम राजपूत, मीरजापुर नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार, सिंचाई खंड चुनार के अधिशासी अभियंता हरि शंकर प्रसाद तथा सहायक अभियंता विजेता कुमार ने विभागीय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण एक वैश्विक आवश्यकता बन चुकी है और वृक्षारोपण इसके लिए सबसे प्रभावी उपायों में से एक है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के कारण पर्यावरण लगातार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए और अधिक से अधिक वृक्ष लगाए। उन्होंने कहा कि एक पौधा न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करता है।

अधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का भी उल्लेख किया और उपस्थित लोगों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मां के सम्मान और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का यह एक अनूठा माध्यम है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है।

इस अवसर पर सिंचाई खंड चुनार के प्रारूपकार राजीव कुमार पाण्डेय सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा समाज को हरित और स्वच्छ वातावरण के लिए प्रेरित करना रहा।

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र