Saturday, June 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशबाणसागर बना किसानों की खुशहाली का आधार, मुख्य अभियंता ने किया वृक्षारोपण

बाणसागर बना किसानों की खुशहाली का आधार, मुख्य अभियंता ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण दिवस पर बाण सागर परियोजना, प्रयागराज के मुख्य अभियंता श्री विजय कुमार ने किया वृक्षारोपण

बाण सागर की योजना के प्रत्यक्ष लाभ से अवगत कराया

पानी मिलने से किसानों का पलायन रुक गया-मुख्य अभियंता
-संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर
मिर्जापुर। बाण सागर परियोजना, प्रयागराज से चलकर मिर्जापुर में आए परियोजना के मुख्य अभियंता श्री विजय कुमार ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाणसागर के साइट पर जाकर वृक्षारोपण किया। उनके साथ परियोजना के अधीक्षण अभियंता, मंडल-1 श्री ओपी मौर्य तथा मंडल-2 के अधीक्षण अभियंता श्री एस सी शुक्ल के अलावा विभिन्न खंडों के अधिशासी अभियंता भी साथ में थे।
एक वार्ता में मुख्य अभियंता श्री विजय कुमार ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां पर्यावरण के लिए चुनौती है, ऐसी स्थिति में सघन वृक्षारोपण किया जाना नितांत जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा नहरों के किनारे- किनारे वृक्षारोपण कराए जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि इसमें ग्राम प्रधानों तथा आसपास की बस्ती के लोगों का सहयोग लिया जाएगा। मुख्य अभियंता श्री कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण में बाण सागर को नम्बर एक पर रहे, ऐसा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के बाद वृक्षों की देखभाल भी की जाएगी।
बाणसागर की सार्थकता के बारे में मुख्य अभियंता श्री कुमार ने कहा कि 1640 क्यूसेक पानी मिलने से अदवा बैराज से लेकर जरगो डैम एवं भगवत रजवाहा तक के आसपास की भूमि का जलस्तर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लालगंज ग्राम के पुरुषोत्तम पट्टी गांव के परमेश्वर मौर्य ने बताया कि बाणसागर का पानी पास के तालाब में लेकर दो सौ बीघे जमीन की सिंचाई की जा रही है जिससे प्रतिदिन लगभग 8 लाख का बैंगन एवं टमाटर का उत्पादन हो रहा है। इसी प्रकार हलिया में अश्लेन्द्र मौर्य ने बताया कि भूमि का जलस्तर बढ़ने से पशुओं का चारा खूब उत्पादित हो रहा है, जिससे 2-3 सौ लीटर दूध मिल रहा है। बताया गया कि दूध दूसरे प्रदेशों ग्वालियर तक भेजा जा रहा। इन सब कामों में लगभग 3 हजार लोग लाभान्वित हो रहे। परियोजना न होती तो इनका पलायन होता। मुख्य अभियंता ने बताया कि आगे भी जनहितकारी कार्य किए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को लाभ मिले। जहां नहर नीचे से जा रही और खेत ऊपर की ओर है, उनको भी पम्पिंग सिस्टम से पानी देने पर विचार किया जाएगा।
बाणसागर मंडल 2 में बैठे मुख्य अभियंता श्री विजय कुमार का वैदिक मंत्रों सहित स्वागत सलिल पाण्डेय ने किया और माँ विंध्यवासिनी का उत्तरीय एवं पत्रिका देकर स्वागत किया। इस अवसर पर एस ई श्री शुक्ल एवं खण्ड-5 के अधिशासी अभियंता श्री अशोक कुमार यादव भी उपस्थित थे।

Loading

RELATED ARTICLES

स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लॉकेट, पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला से झपटमारी कर लॉकेट छीनने की घटना का...

कमिश्नर की संवेदशीलता से विंध्याचल में न्यू वीआईपी पर की गई छाए की व्यवस्था

- मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी धाम में पंक्तिबद्ध खड़े दर्शनार्थियों को कड़ी धूप से बचाने के लिए संवेदशील कमिश्नर श्री राजेश प्रकाश ने छाए की व्यवस्था...

मां के आंचल सी हरियाली का संकल्प: मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण

संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर 11 हजार पौधों से हरा-भरा होगा विश्वविद्यालय परिसर, बच्चों ने भी संभाली पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी मड़िहान धरती मां की हरियाली और जननी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र