Saturday, June 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशविश्व पर्यावरण दिवस पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस एवं योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया पौधारोपण

नगर के विभिन्न स्थानों पर पांच हजार पौधों का होगा पौधारोपण,नपाध्यक्ष ने एक पेड़ मां के नाम पर लगाने की अपील

मीरजापुर संवाददाता मनीष पाण्डेय✍️
मीरजापुर।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिसर में सभासदों,अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया।बता दे कि शासन द्वारा प्रदेश के सभी निकायों में पांच जून से बारह जून तक ए ग्लोबल कॉल फॉर क्लाइमेट एक्शन थीम के तहत विभिन्न निकायों में पौधरोपण,सालिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल का उन्मुखीकरण, बींस सेग्रीगेशन के प्रति जागरूकता,होम कंपोस्टिंग,एक पेड़ मां के नाम सहित अन्य गतिविधियां चलाई जायेंगी।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधान कार्यालय पर पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का शुरुवात नगर पालिका परिषद द्वारा किया गया है।आज सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है और उनका विशेष प्रयास है कि उत्तर प्रदेश को हरा भरा प्रदेश बनाया जाएं।उनके जन्मदिन पर पौधारोपण कर मां विंध्यवासिनी से उनके उत्तम स्वास्थ्य और अच्छे कार्यकाल की कामना की गई है।पिछले कई सालों से करोड़ों पौधों का पौधारोपण प्रदेश में किया जा रहा है।नगर पालिका परिषद द्वारा भी नगर के विभिन्न स्थानों विंध्याचल,टांडा फाल सहित नगर के अन्य स्थान पर पांच हजार पौधारोपण किया जा रहा है।मै नगर की जनता से भी अपील करना चाहूंगा कि एक पेड़ अपने माँ के नाम लगाए। मां शब्द आते ही हृदय में एक अलग भाव पैदा होता है,इसलिए मां के सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक पेड़ लगाएं जिनकी मां इस दुनिया में नहीं है, उनकी याद में एक पेड़ लगाएं।हम सब एक पेड़ लगाकर अपने नगर को हरा भरा,कार्बन मुक्त कर ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ा कर अपने स्वस्थ रख सकते है,अगर स्वास्थ्य सही रहेगा तभी हमारी कार्य क्षमता बढ़ेगी।अगर जिनके पास पौधारोपण करने का स्थान नहीं है वो घर पर ही तुलसी जी का पौधा लगाएंगे,तुलसी के पेड़ का घर में पूजा भी होता है और तुलसी का पौधा बहुत गुणकारी होता।पेड़ लगाने के बाद उसका लालन पालन और देखभाल भी करे, जिससे नगर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिल सके।इसके साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चलने वाले अभियान को लेकर कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया है।इस मौके पर सभासद अलंकार जायसवाल, संदीप तिवारी,कमलेश मौर्या,रतन बिंद,डीपीएम संजय सिंह,सीएसआई मनोज सेठ,स्वच्छ भारत मिशन की टीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

RELATED ARTICLES

स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लॉकेट, पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला से झपटमारी कर लॉकेट छीनने की घटना का...

कमिश्नर की संवेदशीलता से विंध्याचल में न्यू वीआईपी पर की गई छाए की व्यवस्था

- मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी धाम में पंक्तिबद्ध खड़े दर्शनार्थियों को कड़ी धूप से बचाने के लिए संवेदशील कमिश्नर श्री राजेश प्रकाश ने छाए की व्यवस्था...

मां के आंचल सी हरियाली का संकल्प: मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण

संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर 11 हजार पौधों से हरा-भरा होगा विश्वविद्यालय परिसर, बच्चों ने भी संभाली पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी मड़िहान धरती मां की हरियाली और जननी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र