Monday, September 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशवर्धन दीक्षित ने जीते तीन स्वर्ण, बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

वर्धन दीक्षित ने जीते तीन स्वर्ण, बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

फर्रुखाबाद। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस), फतेहगढ़ के एथलीट वर्धन दीक्षित ने सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए और अंडर-19 बालक वर्ग में ‘सर्वश्रेष्ठ एथलीट’ का खिताब हासिल किया। वर्धन ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीते और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग की 4×100 मीटर रिले दौड़ में एपीएस फतेहगढ़ की टीम ने भी स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया। इस उपलब्धि में प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह परिहार और अनूपा अग्निहोत्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन दिया। विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा और उप-प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी ने भी खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। वर्धन दीक्षित और रिले टीम की इस सफलता से विद्यालय परिवार और फतेहगढ़ में खुशी का माहौल है।

Loading

RELATED ARTICLES

फर्रुखाबाद में 22 से 24 सितंबर तक निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर

फर्रुखाबाद। एसएन साध ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगजनों की सहायता के लिए 22, 23 और 24 सितंबर को निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन...

बाज़पुर में 422वां प्रकाश दिवस श्रद्धा से मनाया गया

बाज़पुर। स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का 422वां प्रकाश दिवस और ब्रह्म ज्ञानी बाबा बुड्ढा साहिब जी...

15 साल से फुटपाथ निर्माण की मांग अधूरी, लोगों ने उठाए सवाल

बाजपुर। भोना-बिरहा रोड से भोना कॉलोनी तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ निर्माण की मांग पिछले 14 से 15 वर्षों से लंबित होने का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र