आजमगढ़। हिंदू जागरण मंच की जिला स्तरीय बैठक रविवार को भंवरनाथ स्थित मां शारदा मैरेज लॉन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक कृपामणि तिवारी ने की। कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हितेश जी भाई साहब और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक दीनानाथ जी भाई साहब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं प्रांत संयोजक अरुण विद्यार्थी, भानु सिंह तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह रवि प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। नवीन कार्यकारिणी में विशाल सिंह बिशु और अनुराग सिंह सोनू को जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अधिवक्ता प्रशांत राय को विधि आयाम प्रमुख नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग का भरोसा जताया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में अमन यादव, सत्यम सिंह, जगदीश जायसवाल, आयुष पाठक, सचिन चौबे, अजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। नवीन जिम्मेदारियां मिलने के बाद पदाधिकारियों ने संगठन के दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही। कार्यक्रम का समापन उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच संगठनात्मक समन्वय एवं आगामी कार्यों को लेकर चर्चा के साथ हुआ।
![]()



