Wednesday, November 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमाता शाकुंभरी देवी के ध्वजारोहण के लिए श्रद्धालुओं की पदयात्रा रवाना

माता शाकुंभरी देवी के ध्वजारोहण के लिए श्रद्धालुओं की पदयात्रा रवाना

बिनौली, बागपत। माता शाकुंभरी देवी के धाम में ध्वजारोहण के लिए रविवार को कस्बे के शिव मंदिर से श्रद्धालुओं की पदयात्रा विधि-विधान के साथ रवाना हुई। यात्रा शुरू होने से पहले शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। पंडित सत्यनारायण ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई और माता शाकुंभरी देवी का आशीर्वाद लेकर पदयात्रा का शुभारंभ किया। पूजा के बाद श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए पैदल यात्रा पर आगे बढ़े। पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान भक्त भक्ति गीत गाते और माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। श्रद्धालुओं ने माता शाकुंभरी देवी से क्षेत्र और अपने परिवारों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। श्रद्धालुओं के अनुसार, यह पदयात्रा 24 सितंबर को सहारनपुर स्थित माता शाकुंभरी देवी के मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। वहां विधि-विधान के साथ माता के धाम में ध्वजारोहण किया जाएगा। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर मास्टर अमित धामा, अनुज धामा, परमवीर धामा, अशोक धामा, अनिल धामा, सागर धामा, कृष्णपाल कश्यप और सोरन कश्यप समेत अनेक भक्तगण मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने कहा कि माता शाकुंभरी देवी के धाम पहुंचकर ध्वजारोहण और पूजा-अर्चना के माध्यम से क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की जाएगी।

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र