Tuesday, September 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपल्लेदार युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम; पुलिस...

पल्लेदार युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम; पुलिस ने शुरू की जांच

फर्रुखाबाद। बजरिया हरलाल क्षेत्र में पल्लेदारी का काम करने वाले युवक सुनील कुमार उर्फ डपलू पुत्र शेर सिंह कुशवाह ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर घटनास्थल की जांच की, जबकि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के पिता शेर सिंह ने बताया कि सुनील ने घर में छप्पर और बल्ली के सहारे साड़ी के कपड़े से फांसी लगाई। शाम के समय परिजनों ने उसे देखा, तब घटना की जानकारी हुई। घटना के समय सुनील की पत्नी अंगूरी बाग स्थित अपने मायके गई हुई थी। सुनील पल्लेदारी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्रों के नाम अभी और सुशांत तथा पुत्री का नाम सलौनी बताया गया है। सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई श्रीकिशन और पप्पू हैं। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलौत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

RELATED ARTICLES

घर में घुसे चोरों ने तोड़ा बक्से का ताला, नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर हुए फरार

फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें...

खेत में काम कर रहे मां-बेटे पर गिरी आकाशीय बिजली, बेटे की मौत; मां गंभीर घायल

ठठिया/कन्नौज। थाना क्षेत्र की खैरनगर चौकी के गौरनपुर्वा गांव में शनिवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटा गंभीर रूप से झुलस...

राधा अष्टमी पर ठठिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ठठिया/कन्नौज। राधा अष्टमी के महापर्व पर शनिवार को ठठिया तिराहा श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मां वैष्णो स्वीट हाउस के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र