Wednesday, November 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशघर में घुसे चोरों ने तोड़ा बक्से का ताला, नकदी और सोने-चांदी...

घर में घुसे चोरों ने तोड़ा बक्से का ताला, नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर हुए फरार

फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा 20 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। धीरपुर निवासी सरोजिनी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर मकान के पीछे से घर में दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने की लर, एक जोड़ी सोने के झाले, सोने की अंगूठी, एक सुई-धागा, सात जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की कटोरी, चांदी की चम्मच और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़िता ने अन्य सामान चोरी होने की बात भी पुलिस को बताई है। सरोजिनी देवी के अनुसार उनकी बहू और परिवार के अन्य सदस्य दूसरे मकान में सो रहे थे। दोनों मकानों के बीच करीब 100 मीटर की दूरी है। सुबह करीब चार बजे जब वह भैंस को चारा डालने के लिए दूसरे मकान से अपने घर पहुंचीं तो घर का सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धमेंद्र मालिक ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र