Tuesday, September 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशखेत में काम कर रहे मां-बेटे पर गिरी आकाशीय बिजली, बेटे की...

खेत में काम कर रहे मां-बेटे पर गिरी आकाशीय बिजली, बेटे की मौत; मां गंभीर घायल

ठठिया/कन्नौज। थाना क्षेत्र की खैरनगर चौकी के गौरनपुर्वा गांव में शनिवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में 25 वर्षीय चन्दन कुशवाहा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां अरुणा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गौरनपुर्वा निवासी चन्दन कुशवाहा पुत्र रामबाबू कुशवाहा शनिवार को अपनी मां अरुणा के साथ खेत में काम कर रहा था। दोपहर बाद अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए मां-बेटा खेत के पास स्थित कच्चे मकान के समीप और पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे तेज गरज-चमक के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से चन्दन और अरुणा गंभीर रूप से झुलस गए। तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को जमीन पर पड़ा देखकर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण आनन-फानन में मां-बेटे को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चन्दन को मृत घोषित कर दिया। वहीं अरुणा का उपचार जारी है। चन्दन की शादी करीब दो वर्ष पहले किरन के साथ हुई थी और उसकी करीब डेढ़ साल की बेटी रुचिका है। पिता की अचानक मौत से मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Loading

RELATED ARTICLES

पल्लेदार युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम; पुलिस ने शुरू की जांच

फर्रुखाबाद। बजरिया हरलाल क्षेत्र में पल्लेदारी का काम करने वाले युवक सुनील कुमार उर्फ डपलू पुत्र शेर सिंह कुशवाह ने घर में फांसी लगाकर...

घर में घुसे चोरों ने तोड़ा बक्से का ताला, नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर हुए फरार

फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें...

राधा अष्टमी पर ठठिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ठठिया/कन्नौज। राधा अष्टमी के महापर्व पर शनिवार को ठठिया तिराहा श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मां वैष्णो स्वीट हाउस के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र